Noida : Sector 73 शुभम अपार्टमेंट निवासियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Noida : Sector 73 , विवेकानंद गली शुभम अपार्टमेंट के निवासियों ने मनाया धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस ।
आर्य नगर सेक्टर 73 विवेका नंद गली स्थित शुभम अप्पार्टमेन्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर सभी निवासी एकत्र हुए। श्री सुभाष कंसल, जावेद जी व प्रवीण सक्सेना ने तिरंगा फहराया। निवासियों ने जन मन गण की पवित्र धुन पर तिरंगे को सलामी दी। रिमझिम बूंदों में भी महिलाओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। राष्ट्र भक्ति के गीतों व भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। छोटे छोटे बालको ने देशभक्ति गीत गाए व डांस किया। आरीबा ने देश भक्ति पर छोटी सी स्पीच दी। अनन्या कौशिक के नृत्य की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। प्रवीण सक्सेना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों से भाईचारा, एकता और स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम आयोजित करने में प्रमुख भूमिका प्रवीन सक्सेना, सुमित, अंजू सक्सेना, मामुनी, सतीश शर्मा, ब्रिज, कपिल, आदि की रही। कार्यक्रम में वंदना, मोनिका,पूजा, हेमलता, मौसमी, जुनैद,शाहीन, राजीव, मनीष, गौरव, शाहनवाज, प्रियंका,श्रीपाल आदि की उपस्थिति रही।